कर्मचारियों बोले, नहीं दिया जा रहा है उनका अधिकार
फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। राष्ट्रीय संघर्ष समिति के प्रांतीय उपसचिव इंतजार अहमद ने कहा कि वृद्ध पेंशनर्स अपने हक की लड़ाई नौ साल से लड़ रहे हैं। कईं बार केंद्रीय श्रम मंत्री, वित्त मंत्री को पेंशन बढ़ोतरी के लिए ज्ञापन दिए गए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है। इसे लेकर कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।
उन्होंने क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने निर्णय लिया कि 27 जनवरी तक पूरे देश में पेंशनर्स अपने क्षेत्र के सांसद और केन्द्रीय मंत्रियों को चार सूत्रीय मांगपत्र देंगे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार अपने बजट सत्र में पेंशनर्स की समस्याओं का समाधान नहीं करती है तो मार्च माह में राष्ट्रीय नेतृत्व के दिल्ली में आर पार की लड़ाई लड़ेगा। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष आरपी त्यागी, मंडलीय समन्वयक सुरेश चन्द शर्मा, मंडलीय कोषाध्यक्ष जब्बार अहमद, उपाध्यक्ष तेजवीर सिंह, सुभाष पाल, जय कुमार, तेजपाल सिंह, उमा शंकर गुप्ता आदि मुख्य रहे।