लावड़। कस्बे में शुक्रवार देर शाम कार ने मोहल्ला मोमिन अंसार निवासी एहतेशाम को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर दूसरी कार से जा टकराई। गनीतम रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। एहतेशाम देर शाम सड़क पार कर रहा था, जिस वक्त यह हादसा हुआ। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को निजी चिकित्सक के यहां उपचार दिलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात सुचारू कराया और कार को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। संवाद