फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पायदान बनाने के कारखाने में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
लावड़- पायदान के कारखाने में आग लगने के बाद जला सामान। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लावड़। कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती स्थित मकान के बेसमेंट में चल रहे आलमगीर के पायदान बनाने के कारखाने में बृहस्पतिवार देर रात आग लग गई। आग लगने से लाखों का सामान जल गया। आलमगीर ने तहरीर देते हुए बताया कि उसका पायदान बनाने का कारखाना है। बताया कि बृहस्पतिवार देर रात कारखाने में आग लग गई। आग लगने की जानकारी पर वह घर से बाहर आए तो घर के बाहर तीन युवक टहल रहे थे। वह उन्हें देखकर भाग निकले। बताया कि भाई उमेर की हत्या की पैरवी से संबंधित कागजात भी कारखाने में रखे थे। बताया कि हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद आरोपियों के परिजन उन पर फैसले का दबाव बना रहे हैं। समझौता न करने पर उन्होंने ही कारखाने में आग लगाने की घटना को अंजाम दिया होगा। आलमगीर ने दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें