फलावदा। गांव नंगला हरेरू में पड़ोसी ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल अवस्था में थाने पहुंचे युवक ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव नंगला हरेरू निवासी पिंटू ने बताया कि उसके घर के सामने से नाली निकल रही है। नाली के विवाद में पड़ोसी ने अपने भाइयों व पिता के साथ मिलकर उस पर पत्थरों से हमला कर दिया। सिर में ईंट लगने से वह घायल हो गया। घायल अवस्था में थाने पहुंचे पिंटू ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जांच शुरू कर दी है।