फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवक पर जानलेवा हमले के तीन आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग निवासी सद्दाम पुत्र शफीक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी जिशान, आयान, तस्लीम व कई अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। हालांकि अभी तक पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है।
विज्ञापन




पीड़ित शफीक पुत्र फजर अली ने तहरीर में बताया कि 27 मई को उसका बेटा सद्दाम दुकान पर सामान लेने के लिए गया था। गांव निवासी आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। आरोप है कि घटना के कुछ देर बाद ही आरोपियों ने उनके घर पर भी पथराव किया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। आरोपियों को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें