लगाई थी सुरक्षा की गुहार
पीड़ित परिवार के लोगों का कहना है कि युवक ने जून माह में ही दो बार पुलिस प्रशासन के अफसरों से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाई गई थी। दूसरी ओर, वह किसी तरह युवती को पाने की तलाश में भटक रहा था। उसे पूरी उम्मीद थी कि युवती उसके पास आ जाएगी। मगर ऐसा होने से पहले ही वह दुनिया से चला गया।
कोर्ट में चल रहा था वाद, मामले की जांच जारी
इस प्रकरण में थाना कुतुबशेर प्रभारी विनोद कुमार सिंह का कहना है कि इस युवक का प्रेम विवाह हुआ था। युवक और युवती पक्ष के बीच के बीच कोर्ट में वाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि अभी तक उनके पास जो जानकारी है, वह यही है कि वाईफाई का केबल डालते समय गिरने से घायल होने के बाद रवि की मौत हुई है। लेकिन युवक पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के साथ ही पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और अन्य बिंदुओं के आधार पर जांच के बाद ही आगे की पूरी कार्रवाई होगी। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है।
मामला संज्ञान में आया है, जांच करवाएंगे
इस प्रकरण के बारे में पूछने पर एसपी सिटी विनीत भटनागर ने कहा कि यह मामला संज्ञान में आया है। संबंधित थाना पुलिस से पूरी जांच करवाएंगे। उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/