संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। गांव रोहटा से युवक इकराम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगने से परिजनों में चिंता बनी हुई है। मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है और तलाश शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, गांव रोहटा निवासी इकराम पुत्र याकूब 9 अप्रैल की शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां तलाश शुरू की, लेकिन कहीं भी उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने बताया कि इकराम की मनोदशा सही नहीं है। वह मनोरोगी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और युवक की तलाश के लिए टीम लगाई गई है।