खरखौदा। हापुड़-मेरठ रोड पर धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के सामने शनिवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। राहगीरों ने खरखौदा पुलिस को सूचना दी कि हापुड़-मेरठ रोड पर धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के सामने सड़क किनारे करीब 32 वर्षीय युवक मृत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच की। पुलिस को जानकारी हुई कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। मृतक ने काले रंग की जैकेट व काले रंग की जींस, चॉकलेट रंग की कमीज व पैरों में प्लास्टिक की चप्पल पहनी है। मृतक की जेब में कोई भी ऐसा प्रमाण नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके।
पर्चा दिखाता विनोद।
पर्चा दिखाता विनोद।
पर्चा दिखाता विनोद।