उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक दरोगा की पत्नी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने महिला को मकान दिखाने की बात कहकर बुलाया और उसे नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। कई घंटे बाद महिला होश में आई तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और फिर से रेप किया। किसी तरह महिला वहां से निकली तो युवक ने पीछा कर उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे महिला घायल हो गई।
शामली निवासी एक परिवार मेडिकल थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रह रहा है। महिला के पति यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। पीड़िता ने गंगानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आठ सितंबर को पांडवनगर निवासी अमित यादव ने उसके मोबाइल पर फोन करते हुए गंगानगर में किराए के लिए मकान दिखाने की बात कहकर बुलाया था। जिसके बाद आरोपी युवक उसे गंगानगर में अपने मकान पर ले गया। इस बीच युवक ने उसे पानी दिया, जिसे पीकर वह बेहोश हो गई।