मेरठ के सदर बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कुचल दिया।
मौके पर ही हुई युवक की मौत
बस की चपेट में आते ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
बस छोड़कर फरार हुआ चालक
हादसे को अंजाम देने के बाद रोडवेज बस चालक मौके पर ही बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
सूचना मिलते ही सदर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी चालक की पहचान करने में जुटी है।