मेरठ। पूर्व विश्वविद्यालय क्रिकेट खिलाड़ी जितेंद्र पाल सिंह के अचानक निधन पर गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट खिलाड़ियों ने शोक जताया। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि जितेंद्र पाल सिंह एक अच्छे बल्लेबाज और विकेटकीपर भी थे। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सेंट्रल एक्साइज कस्टम टीम को कई बार जीत दिलाई। फिलहाल वह इंस्पेक्टर के पद पर देहरादून में कार्यरत थे। जितेंद्र पाल सिंह के निधन के कारण आईटीआई गुरु तेग बहादुर और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेले जाने वाले मैच को रद्द कर दिया गया। इस दौरान पंकज अग्रवाल, सुमित शर्मा, संजय बाली, अहमद उल्लाह, पंकज भारद्वाज एडवोकेट आदि मौजूद रहे।