फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: काउंसलिंग से लौट रहे युवक को पीटा, ससुराल पक्ष के दो युवकों पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना (मेरठ)। पारिवारिक विवाद के मामले में थाने में हुई काउंसलिंग के बाद घर लौट रहे युवक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने ससुराल पक्ष के दो युवकों समेत अन्य लोगों पर पीटने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर थाना क्षेत्र में स्थित गांव जोहरा निवासी विकास कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी सलोनी की ओर से पूर्व में सरधना थाने में शिकायत दी गई थी। उसी मामले में बृहस्पतिवार को वह अपने पिता श्याम सिंह के साथ काउंसलिंग के लिए थाने पहुंचा था। आरोप है कि काउंसलिंग समाप्त होने के बाद दोनों पिता-पुत्र ई-रिक्शा से दौराला की ओर जा रहे थे। रास्ते में अलीपुर आईटीआई के पास बेगमाबाद निवासी आकाश और सागर अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचे और ई-रिक्शा रुकवा लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए विकास को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल युवक पिता के साथ सरधना थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। घायल का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। जांच के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें