फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाल कथक नृत्यांगनाओं ने जीते पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ की तीन बाल कथक नृत्यांगनाओं ने प्रयागराज में आयोजित 63वीं अखिल भारतीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता में पुरस्कार जीते हैं। काशवी अग्रवाल ने बाल वर्ग में प्रथम, माईशा रिजवानी और सिद्धि रस्तोगी (किशोर वर्ग) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता प्रयाग संगीत समिति के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हुई। तीनों नृत्यांगनाएं मेरठ के संगीतायन इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स में गुरु डॉ. भावना ग्रोवर से शिक्षा ले रही हैं। डॉ. ग्रोवर ने उनकी सफलता को कठिन परिश्रम का फल बताया। संगीतायन के सचिव ज्ञान प्रकाश दुआ व प्राचार्य निष्काम दुआ ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें