युवती ने निगला जहरीला पदार्थ
दौराला। सकौती गांव में सोमवार को एक युवती ने पारिवारिक विवाद के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवती की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। परिजनों ने आनन फानन में युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। सकौती गांव निवासी एक युवती ने सोमवार को परिवार से विवाद होने पर अपने कमरे में जाकर जहरीले पदार्थ खा लिया। युवती की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मोदीपुरम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। फिलहाल इस संबंध में कोई लिखित सूचना थाने पर नहीं दी गई है।