मोदीपुरम। दयावती मोदी क्रिकेट अकादमी के युवा क्रिकेटर लोगों को लॉकडाउन के दौरान घर पर रहने का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने कोच एवं सभी खिलाड़िय़ों के साथ फोटो भी शेयर किया।
प्रधानाचार्या डॉ. ऋतु दीवान ने बताया कि देश महामारी की चपेट में आता जा रहा है। ऐसे में सरकार अर्थव्यवस्था एवं नागरिकों को बचाने का हरसंभव प्रयास कर रही है। सरकार की सहायता के लिए हम सभी को लॉकडाउन का पालन कर घर पर रहना चाहिए। जिससे कोरोना से जंग जीती जा सके। उन्होंने बताया कि क्रिकेट अकादमी के युवा क्रिकेटर कार्तिक ने सोशल मीडिया पर एक फोटो अपलोड किया है। जिसमें वह अपने कोच अमरदीप शर्मा समेत सभी 11 खिलाड़ियों के साथ घर पर रहने की लोगों से अपील कर रहे हैं। खिलाड़ी अपने घर पर रहकर फिटनेस पर जोर दे रहे हैं।