फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पापा अब तो उठ जाओ, आपने कहा था, शाम तक लौटूंगा, मासूम की ये बातें सुन हर किसी की आंखें हुईं नाम

Wed, 21 Dec 2022 04:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : पापा अब तो उठ जाओ, आपने कहा था, शाम तक लौटूंगा। वहीं मासूम बच्चे की ये बातें सुनकर हर किसी की आंखें नाम हो गईं
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पापा आपने तो कहा था, शाम तक घर लौट आऊंगा। अब क्यों नहीं उठ रहे हैं आप। अब तो उठ जाओ पापा...। पिता राजेंद्र सिंह के शव से लिपटकर बेटे लक्ष्य ने जब यह बातें कहीं तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। राजेंद्र सिंह असम राइफल्स में हवलदार थे। उनकी तैनाती अरुणाचल प्रदेश में थी।

विज्ञापन


बताया गया कि छुट्टी पर आ रहे हवलदार की सोमवार को चौहान मार्केट के सामने कार की टक्कर से मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को उनका शव पैतृक गांव खेड़ा हटाना बागपत पहुंचा। यहां शव आते ही परिजन बिलख पड़े।

यह भी पढ़ें: Baghpat: मासूम शौर्य के अंतिम संस्कार में उमड़ा पूरा गांव, छह दिन बाद खेत में दबा मिला था शव
विज्ञापन
विज्ञापन


सैन्य सम्मान के साथ राजेंद्र को अंतिम विदाई दी गई। बड़े बेटे लक्षित ने चिता को मुखाग्नि दी। सोमवार शाम ही राजेंद्र छुट्टी पर आए थे। वह यहां पल्लवपुरम फेज दो में पत्नी राजेश, बेटे लक्षित और लक्ष्य के साथ किराये के मकान में रह रहे थे। मंगलवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव में पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजन बिलख पड़े।

यह भी पढ़ें: ठंड से छूटी कंपकंपी: कोहरे ने किया परेशान, धूप के नहीं हो रहे दर्शन, पांच डिग्री पहुंचा तापमान

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें