फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: योशना और मनीषा ने योग प्रतियोगिता में जीता कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज की योगिक साइंस विभाग की दो छात्राओं ने सुभारती विश्वविद्यालय में आयोजित योग प्रतियोगिता 2026-27 में कांस्य पदक हासिल किया है। योशना और मनीषा ने आर्टिस्टिक योग ग्रुप में यह उपलब्धि प्राप्त की।
विज्ञापन

कॉलेज की प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक ने इस सफलता पर योग विभाग की शिक्षकों और दोनों छात्राओं को बधाई दी। योग विभाग की प्रभारी प्रो. भावना मित्तल ने बताया कि योशना और मनीषा तृतीय वर्ष की छात्राएं हैं। उन्होंने सुभारती विश्वविद्यालय में हुई योग ओपन प्रतियोगिता में आर्टिस्टिक ग्रुप में प्रदर्शन किया था। उनके प्रदर्शन के आधार पर उन्हें तीसरा स्थान मिला। दोनों छात्राओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा। सभी शिक्षिकाओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें