फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तिनापुर को कृष्णा सर्किट से जोड़ दीजिए योगी जी

विज्ञापन
सीएम की यात्रा के मद्देनजर सजाया गया दूधली में पंचायतघर। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
मेरठ/हस्तिनापुर। 27 जनवरी से बिजनौर से शुरू होने वाली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गंगा यात्रा की तैयारियों को तेज किया जा रहा है। महाभारतकालीन नगरी हस्तिनापुर में रात्रि विश्राम की संभावनाएं भी हैं। इसी को लेकर हस्तिनापुर के लोगों की मांग रेल लाइन और कृष्णा सर्कि ट है। ऐतिहासिक नगरी को रेलवे से जोड़ने की मांग यहां के लोग कई दशक से करते आ रहे हैं। लेकिन सरकार आम बजट में मांगों पर ध्यान नहीं देती।
विज्ञापन

हस्तिनापुर स्थित जैन मंदिर विदेशों तक प्रसिद्ध है। पूर्व में इसे पर्यटन स्थल घोषित किया जा चुका है, लेकिन यह नगरी आज भी उपेक्षा की शिकार है। आज भी यहां महाभारत कालीन अवशेष लगातार मिलते रहते हैं। इन्हें देखने के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु हर रोज यहां पहुंचते हैं। इसेे लेकर भी हस्तिनापुर को कृष्णा सर्किट में जोड़ने की मांग उठ रही है। अब लोगों को एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हस्तिनापुर पहुंचने से उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें