फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अमित शाह कल पहुंचेंगे मेरठ, टिकटों को लेकर करेंगे चुनावी मंथन  

Wed, 13 Mar 2019 03:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को मेरठ में होंगे। अभी तक दोनों के मेरठ आने के कार्यक्रम पर असमंजस बना हुआ था लेकिन बुधवार को उनका यहां पहुंचने का कार्यक्रम फाइनल कर दिया गया। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक भाजपा के स्टार प्रचारक योगी और अमित शाह यहां लोकसभा चुनाव से पहले टिकटों को लेकर कार्यकर्ताओं से मंथन कर सकते हैं। वहीं  कुछ महत्वपूर्ण सीटों पर प्रत्याशी बदले जा सकते हैं। 

उधर केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह के खिलाफ बागपत से विधायक योगेश धामा ने ताल ठोक दी है। मंगलवार को वह अपने समर्थकों के साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने बागपत लोकसभा सीट से टिकट देने की मांग की। 

विज्ञापन
Trending Videos

अमित शाह से मुलाकात के बाद धामा अपने समर्थकों के साथ केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रभारी जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे। नड्डा से विधायक के नेतृत्व में  धूम सिंह चेयरमैन, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर, पूर्व चेयरमैन अनिल मलिक, चेयरमैन संजीव खोखर, डॉ. कुलप्रकाश, ओपी शास्त्री समेत 10 लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। 

इसके बाद खुद नड्डा भी लोगों के बीच पहुंचे और उनका पक्ष सुना। विधायक योगेश धामा ने कहा कि उनकी मुलाकात सकारात्मक रही है। नेतृत्व ने भरोसा दिया है। कोर कमेटी की बैठक होगी, उसमें फैसला होगा। बागपत ही नहीं अन्य सीटों के टिकट का भी फैसला होना है। 
विज्ञापन

दो धड़ों में बंटी भाजपा
बागपत में भाजपा दो धड़ों में बंटी नजर आ रही है। बागपत विधायक योगेश धामा के लिए टिकट की मांग सोशल मीडिया से शुरू हुई। फेसबुक पर अभियान चलाया गया। पिलाना में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम में जिले के तीनों विधायकों के मौजूद नहीं रहना चर्चा का विषय बना। इसके बाद योगेश धामा समर्थकों के साथ टिकट मांगने दिल्ली पहुंच गए।

वहीं खबर यह भी हैं कि सपा नेता और पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह व उनके बेटे जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष के भाजपा में शामिल होने की चर्चा चल रही है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि भाजपा पश्चिम के जाटों में हो रहे नुकसान की भरपाई गुर्जर समाज से करने की तैयारी में है। गौरतलब है कि मंगलवार को सहारनपुर के गुर्जर और कांग्रेस नेता मुकेश चौधरी को भाजपा में शामिल कराया था। वहीं अन्य कई गुर्जर नेताओं के नाम पर भी चर्चाएं चल रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें