किठौर सर्राफा व्यापार मंडल के निवार्चित अध्यक्ष योगेन्द्र कुमारफोटो स्त्रोत व्यापार मंडल
किठौर। कस्बे में बुधवार को सोना चांदी व्यापार संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर योगेंद्र कुमार चौथी बार निर्वाचित हुए। उन्होंने सतीश नागर को 14 मतों से पराजित किया। सोना चांदी व्यापार संघ किठौर का चुनाव मनीष के कौशिक, मनोज व महरे आलम की देखरेख में संपन्न हुआ। व्यापार संघ के सभी 38 सदस्यों ने हिस्सा लिया। योगेंद्र कुमार को 26 व सतीश नागर को 12 मत मिले। चुनाव अधिकारी मनीष के कौशिक, मनोज व महरे आलम ने योगेंद्र कुमार को विजयी घोषित किया। इस मौके पर रजनी वर्मा, वंश वर्मा, रवि वर्मा, राजेंद्र वर्मा, कपिल गोयल, संदीप शर्मा, मोनू राणा, जय सिंह, शादाब खान, अजय रस्तोगी, अरुण रस्तोगी, विनीत गर्ग, नरेश गर्ग, राजकुमार टांक, यश शर्मा, सुनील रस्तोगी, कुंवरपाल नागर, सुनील वर्मा, शिवम, नरेश गोयल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।