मुंडाली। नंगलामल स्थित आदि गुरु शंकराचार्य गुरुकुल आश्रम में पिछले नो दिनों से चल रही रामकथा का समापन मंगलवार को होने के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में प्रसाद के रूप में भोजन कराया गया। भंडारे में आश्रम के संस्थापक स्वामी दीपक ज्ञानानंद सरस्वती महाराज, सुमित राणा, सुनील पुंडीर, श्रीओम तोमर, नंदू तोमर, गजेंद्र सिंह तोमर आदि शामिल रहे।