फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हृदय की मासपेशियों को मजबूत करता है योग

Sat, 06 Dec 2025 08:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान की जिला शाखा की ओर से एसडी मार्किट में योग शिविर का आयोजन हुआ। इसमें सर्दी के मौसम में बीपी के बढ़ने की समस्याओं पर चर्चा की गई।साधकों को नियमित इस मौसम में रक्तचाप को नियंत्रित करने के के लिए भुजंगासन और ताड़ासन करने का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन

संस्थान के सदस्य राकेश कंसल ने बताया कि भुजंगासन ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। इस आसन को करने से हृदय की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। हार्ट फंक्शन में सुधार आता है। इसके साथ ही तनाव और थकान से राहत मिलती है। योग शिविर में अशोक कंसल, शिवम, आदित्य, राजकुमार, स्नेहा, डोली, प्रतिमा, अर्चना शामिल हुईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें