दिल की बीमारी से लेकर जानलेवा कैंसर तक का इलाज योग के जरिए किया जा सकता है। योग का महत्व चिकित्सक भी समझते हैं। यही वजह है कि शहर के प्रमुख चिकित्सक भी अब रोगों से बचने के लिए लोगों को योग अपनाने की सलाह दे रहे हैं।
सहारनपुर के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. संजीव मिगलानी ने बताया कि नियमित रूप से योग कर इंसान खुद को गंभीर और जानलेवा बीमारियों से बचाकर रख सकता है। बताया कि योगासान शरीर में एड्रीनल ग्रंथी को नियंत्रित करता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा घट जाती है और शरीर में बीमारियां पनप नहीं पातीं। हाई ब्लड प्रेशर के मरीज यदि प्रतिदिन 30 मिनट योगासन करें तो इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। शुगर के मरीज शुगर कम करने के लिए इंसुलीन लेते हैं, मगर यदि वह कम से कम 30 मिनट प्रतिदिन योग करें तो शुगर कंट्रोल हो सकता है। सप्ताह में पांच दिन प्रतिदिन 30-30 मिनट योग करने से दिल का दौरा पड़ने की चांस कम होते है। फेफड़ों की बीमारी को भी योग करने से कम किया जा सकता है। योगासन शरीर में बनने वाले बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे वाले को बढ़ाता है। आंतों के कैंसर और लीवर की बीमारी के खतरे को कम करने में योग का बड़ा महत्व है। मांसपेशियों और हड्डियों की मजबूती के लिए योग की कई क्रियाएं फायदेमंद हैं। इनके अलावा डिप्रेशन, मोटापा कम करने में भी योग लाभदायक है। मगर योग के लिए अच्छे योगाचार्य की शरण में आना जरूरी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/