फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दर्द निवारण के लिए योगाभ्यास कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। योग विज्ञान संस्थान पश्चिमी जिला की ओर से सूर्या पैलेस कॉलोनी में चल रहे शिविर के पांचवें दिन साधक-साधिकाओं को जोड़ों के दर्द निवारण के लिए विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया। संचालन जिला अध्यक्ष डॉ. बीके गुप्ता ने किया। शिविर में हाथों, पैरों के जोड़ों के दर्द, गर्दन एवं सर्वाइकल संबंधी समस्याओं के लिए सूक्ष्म क्रियाएं कराई गईं। जिला कोषाध्यक्ष पवन गोयल ने प्रतिभागियों को ताड़ासन, त्रिकोणासन, कोणासन, उष्ट्रासन, भुजंगासन, शलभासन एवं मकरासन का अभ्यास कराया। इसके साथ ही अनुलोम-विलोम भी कराया गया। डॉ. गुप्ता ने कहा कि नियमित योग एवं प्राणायाम अपनाकर अनेक रोगों से बच सकता है। शिविर में कॉलोनी अध्यक्ष राजीव शर्मा, कोषाध्यक्ष दीप रस्तोगी, उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, वीरेंद्र बंसल, रितु मित्तल, अनिल मित्तल, संतराम, महेश अग्रवाल, अमित बंसल सहित अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें