फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई रोग दूर करता है योग : वीरेंद्र

विज्ञापन
पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित योग शिविर में योग करते साधक। (स
विज्ञापन
कई स्थानों पर लगे योग शिविरों में साधकों को कराए योग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। कस्बे में कई स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन किया गया। योग शिक्षकों ने साधकों को विभिन्न योग की क्रियाएं कराई।
भारतीय योग संस्थान शाखा मवाना द्वारा उत्सव मंडप में चल रहे पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर के चौथे दिन का शुभारंभ शिप्रा गुप्ता, अंजू मित्तल, सावित्री देवी, प्रभा गुप्ता ने दीप प्रज्वलित करके किया। योग शिक्षक डॉ. वीरेंद्र पाल सिंह ने सूर्य नमस्कार, सहित कई योग कराए। पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के संयुक्त नेतृत्व में बड़ा महादेव शिव मंदिर के प्रांगण में योग शिविर में शिक्षक संजय धीमान ने अंगुलि चालन, गर्दन चालन, कटिचक्रासन, घुटने चालन क्रिया आदि सूक्ष्म क्रियाओं का अभ्यास कराया। सूक्ष्म क्रियाओं के बाद योग दिवस के प्रोटोकॉल के अंतर्गत ताड़ासन, त्रिकोणासन पदुत्थानासन बाजार आसन व अर्धहलासन का अभ्यास कराया और बताया कि इन आसनों को करने से कमर के दर्द में बहुत अधिक लाभ होता है। इस मौके पर नीरू तोमर, रीटा धीमान, रेखा सिंह, कल्पना, नेहा चौधरी, कविता कटारिया, पूनम आदि साधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें