फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से कई बीमारियों का उपचार संभव: अमरपाल

Fri, 05 Jun 2026 06:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित नित्य योग शिविर के पंचम दिवस का शुभारंभ हुआ। शिविर में बड़ी संख्या में योग साधकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने भाग लेकर विभिन्न योग करके लाभ प्राप्त किया।
विज्ञापन

योगाचार्य अमरपाल ने प्रतिभागियों को धीरेंद्र ब्रह्मचारी द्वारा प्रतिपादित सूक्ष्म व्यायामों का अभ्यास कराया। योग विज्ञान विभाग के समन्वयक राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि संपूर्ण जीवन पद्धति है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा इसके संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. विवेक कुमार त्यागी, अंजू मलिक, डॉ. कमल शर्मा, अरुण सिसोदिया, राकेश कुमार, अवनीश कुमार, अनुज बैसला, विवेक कुमार, आकाश, प्रियांशी, ओजस्वी सहित अनेक योग साधक एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया
मेरठ। विश्व पर्यावरण दिवस पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. अनिर्बान पाठक रहे। अध्यक्षता भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. अनुज कुमार ने की। इस अवसर पर डायरेक्टर रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रो. बीरपाल सिंह, प्रो. नीरज पंवार एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान भौतिक विज्ञान विभाग परिसर में आम, अमरूद, जामुन तथा अन्य फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण तथा सतत विकास के लिए वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें