मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने शनिवार को परतापुर क्षेत्र में दो अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। करीब 34 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में किए गए निर्माण कार्यों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। मेडा के मुताबिक पहली कार्रवाई महादेव कॉलोनी में की गई। यहां पर श्यामवीर, अमृतपाल और सुनील कुमार द्वारा 14 हजार वर्गमीटर भूमि पर बिना स्वीकृति कॉलोनी विकसित की जा रही थी। वहीं, पठानपुरा क्षेत्र में मोहित गोयल और कैलाश द्वारा एल्फा सिटी के पास करीब 20 हजार वर्गमीटर भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। यहां भी टीम ने बाउंड्रीवाल, बिजली के खंभे समेत अन्य विकास कार्यों को ध्वस्त कर दिया। मेडा की टीम ने चेतावनी दी कि आगे भी अवैध निर्माण ध्वस्त कराए जाएंगे। संवाद