फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिविर में योगासनों का अभ्यास कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। योग विज्ञान संस्थान पश्चिमी जिला की ओर से दिल्ली रोड स्थित सूर्य पैलेस में सात दिवसीय जोड़ों के दर्द रोग निवारण शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के प्रथम दिन डॉ. बीके गुप्ता ने शंखनाद के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। शिविर में अनीता राणा ने सूक्ष्म क्रियाएं, ताड़ासन, कोणासन, वक्रासन, उष्ट्रासन एवं भुजंगासन का अभ्यास कराया। जिला महामंत्री अनिल मित्तल ने अनुलोम-विलोम और सूर्य भेदी प्राणायाम कराया। प्रांतीय प्रधान प्रदीप गुप्ता ने जोड़ों के दर्द के कारण, लक्षण एवं बचाव की जानकारी दी। प्रथम दिन 117 साधक-साधिकाओं ने भाग लिया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें