मेरठ। एसवीसी क्वींस क्लब ने रविवार को मासिक सभा का आयोजन बाइपास स्थित एक रेस्टोरेंट में पूल पार्टी के रूप में किया। आयोजन में सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्लब अध्यक्ष वर्षा गर्ग ने बताया कि सदस्यों ने पूल पार्टी में खूब मस्ती की। बैठक की कन्वीनर सारिका, पूजा और सुरभि रहीं। इस दौरान कई मजेदार खेल और पूल गतिविधियां आयोजित की गईं। सभी सदस्यों का स्वागत उपहार देकर किया गया। तंबोला सहित अन्य गेम्स खेले गए। पूजा केक बनाकर लाईं और तनु ने गोलगप्पे तैयार किए। नीतू, दीपिका, तनु, अमिषा और संचिता का भी कार्यक्रम में सहयोग रहा। संवाद