मेरठ। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत मंगलवार को संभागीय परिवहन कार्यालय मेरठ से सड़क सुरक्षा नियमों की जागरूकता के लिए प्रचार वाहन रवाना किया गया। जिसको संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन हिमेश तिवारी, वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राजेश कर्दम ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
हिमेश तिवारी ने कहा कि प्रचार वाहन के माध्यम से शहर में विभिन्न स्थानों पर सड़क सुरक्षा नियमों का प्रचार प्रसार किया जाएगा, साथ ही स्कूल कॉलेज में एवं शहर में विभिन्न स्थानों पर सभी को सड़क सुरक्षा नियमों के लिए जागरूक किया जाएगा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह एक जनवरी से 31 जनवरी तक मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सभी को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दोपहिया सवारों को हेलमेट लगाना चाहिए और कार सवारों को सीट बेल्ट का इस्तेमाल करना चाहिए।