मोदीपुरम। राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में श्रीराम विद्यापीठ ग्लोबल एकेडमी के कक्षा 11 के छात्र यशवर्धन आर्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। नोएडा की शूटिंग रेंज में आयोजित यूपी स्टेट इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में यशवर्धन ने व्यक्तिगत स्पर्धा में 600 में से 568 अंक हासिल किए। चेयरमैन ब्रह्मपाल सिंह और प्रधानाचार्य राम सुधीर ने कहा कि यह सफलता छात्र की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। शूटिंग कोच विशाल राणा ने भी यशवर्धन के प्रदर्शन की सराहना की। मुख्य अतिथि यूपीएसआरए अध्यक्ष श्याम सिंह यादव की उपस्थिति रही। संवाद