फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में याकूब की पीट-पीटकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम, जांच में जुटे पुलिस अफसर

Sun, 18 Dec 2022 12:22 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut Crime : मेरठ में याकूब की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। याकूब की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में लिसाड़ीगेट के अहमदनगर में शनिवार शाम 7:00 बजे याकूब अली (60) पुत्र लियाकत की लात-घूंसों और डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। याकूब अली ने अपने घर के सामने ई-रिक्शा खड़ा कर कपड़ा लादने का विरोध जताया था। हमला करने वाले आरोपियों पर परिवार की महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


अहमदनगर गली नंबर-16 में आटा चक्की संचालक याकूब अली अपने पांच बेटे असीम, असलम, आसिफ, अकरम और आरिफ के साथ रहते थे। याकूब अली के घर के सामने ही कमर निवासी अहमदनगर ने कपड़े का गोदाम किराये पर ले रखा है। 

पुलिस के मुताबिक कमर, उसके भाई असर, मजहर और कर्मचारी अनवर ई-रिक्शा में गोदाम से कपड़ा लाकर लाद रहे थे। घर के सामने ई-रिक्शा देख याकूब ने विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद कमर और उसके भाइयों ने याकूब के परिवार की महिलाओं से छेड़छाड़ और अभद्रता की। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने याकूब को लात-घूंसों और डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: दिल में बस गया मेरठ, अन्य प्रदेशों से आईं बेटियां बोलीं- लोग कहते थे 'क्राइम कैपिटल' में पढ़ने न जाना

वहीं बाद में याकूब अली के बेटे और मोहल्ले के लोग पहुंचे। उन्होंने याकूब को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। याकूब को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी लगने पर इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट कुलदीप सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि हत्या का केस दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी बुजुर्ग की हार्टअटैक से मौत होना बता रहे हैं। अस्पताल से भी रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच और कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Meerut: पुरुष टॉयलेट में फंसा था नवजात का खून से लथपथ शव, देखने वालों की कांप गई रूह, निर्दयी मां की तलाश जारी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें