फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: साली को 18 लाख रुपये देकर फंस गया जीजा, SSP ऑफिस पर फूट-फूटकर रोया, बोला- बेटी की शादी के लिए पैसे नहींं

Sat, 17 Dec 2022 07:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ समाचार : एक शख्स शनिवार को SSP ऑफिस पहुंचा और हाथों में बेटी की शादी का कार्ड लेकर फूट-फूटकर रोया। पीड़ित ने अपनी साली पर 18 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पीड़ित व्यक्ति। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में एक शख्स शनिवार को एसएसपी ऑफिस पर पहुंचा और फूट-फूटकर रोया। पीड़ित व्यक्ति ने अपनी पत्नी की छोटी बहन (साली) पर 18 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि फरवरी में उसकी दो बेटियों की शादी हैं, लेकिन उसके पास पैसे नहीं है।

विज्ञापन



 
यह मामला थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र का है। पीड़ित शख्स ने बताया कि उसने बेटियों की शादी के के लिए अपनी पत्नी की छोटी बहन के पास 18 लाख रुपये रखवा रखे थे। अब उसने साली पर रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर साली झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है।

यह भी पढ़ें: UP: दिल में बस गया मेरठ, अन्य प्रदेशों से आईं बेटियां बोलीं- लोग कहते थे 'क्राइम कैपिटल' में पढ़ने न जाना
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बताया गया कि उसकी दोनों बेटियों की शादी 26 फरवरी को होनी है। पीड़ित शनिवार को बेटी की शादी का कार्ड लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचा और कार्रवाई की गुहार लगाई।

यह भी पढ़ें: Meerut: पुरुष टॉयलेट में फंसा था नवजात का खून से लथपथ शव, देखने वालों की कांप गई रूह, निर्दयी मां की तलाश जारी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें