फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वेद प्रचार उत्सव में यज्ञ व भजनोपदेश का आयोजन

विज्ञापन
आर्य समाज मवाना द्वारा वेद प्रचार सप्ताह के तहत ए एस इंटर कालेज में यज्ञ करते हुए। (स्त्रोत संस
विज्ञापन
मवाना। आर्य समाज के तत्वावधान में चल रहे वेद प्रचार उत्सव के तीसरे दिन शनिवार को एएस इंटर कॉलेज में प्रातःकालीन सत्र में यज्ञ एवं भजनोपदेश का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य वेदपाल शास्त्री ने विधिविधान से यज्ञ संपन्न कराया, जिसमें यजमान की भूमिका विकास एवं मूलशंकर ने सपत्नीक निभाई। भजनोपदेशक मुकेश राज आर्य ने स्वामी दयानंद सरस्वती के अमर ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश के दूसरे समुल्लास के संदर्भ में बच्चों के निर्माण और उनके गुरुओं के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बच्चों के मुख्य रूप से तीन गुरु होते हैं, पहली गुरु माता, दूसरे गुरु पिता और तीसरे गुरु शिक्षक होते हैं, जो उनके चरित्र और जीवन का निर्माण करते हैं। कार्यक्रम में पवन कुमार रस्तोगी, सुनील गुप्ता, ब्रजपाल त्यागी, राजेश कुमार, मूलशंकर, प्रो. वीरपाल, मानओम, दिनेश आर्य, रामसिंह, विपिन कुमार, कुसुम सराफ, सावित्री देवी और प्राचार्य डॉ. मेघराज सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें