चतुर्वेद पारायण महायज्ञ में आहुति देते श्रद्धालु।
- फोटो : KITHOR
यज्ञ और योग को एक दूसरे के पर्यायवाची
खरखौदा। कस्बे में चतुर्वेद पारायण महायज्ञ में पांचवें दिन यज्ञ क्रिया के बाद प्रवचन में यज्ञ एवं योग को एक-दूसरे का पर्यायवाची बताया।
कस्बा समेत अन्य क्षेत्र के लोगों की मदद से पिछले छह वर्षों से राष्ट्र कल्याण चतुर्वेद पारायण महायज्ञ का आयोजन चल रहा है। यज्ञ के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को पहले पांचों वेदियों पर यज्ञ किया गया। यज्ञोपरांत यज्ञ के ब्रह्मचर्य गुरुवचन शास्त्री द्वारा प्रवचन में बताया गया। यज्ञ और योग दोनों ही एक-दूसरे के पर्यायवाची हैं। यज्ञ एवं योग द्वारा इंद्रलोक व परलोक दोनों को प्राप्त करने में मनुष्य समर्थ हो सकता है। जीवन कल्याण के चार पुरुषार्थ धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष थे। इनकी पूर्णता ही हमें परमात्मा के आश्रय में ले जाती है। वेद में बताया कि सभी योनियों में मनुष्य योनि सर्वोत्तम है। जीवात्मा इसके द्वारा ही यज्ञ कर्म करते हुए परिवार, सामाजिक एवं देश की उन्नति तथा जीवन की सभी मनोकामना पूर्ण कर लेता है। ऐसा ही महान यज्ञ विज्ञान भी हैं। ओजोन परत जिस कारण पराबैंगनी किरणें सीधे पृथ्वी लोक पर पड़ने पर पर्यावरण की अशुद्धि से जीवन दुरूह हो गया है। इसका एक ही निदान है भैतिक विज्ञान। यज्ञ विज्ञान गोधृत, शुद्ध वनस्पति जैसे पीपल, आम, ग्लोय, जांड, चिरचिटा आदि द्वारा अग्नि होत्र द्वारा यज्ञ कर पर्यावरण को शुद्ध किया जा सकता है। जैसा कि पिछले छह वर्षों से क्षेत्र की जनता महसूश कर रही है। अंत में आचार्य ने धर्म की व्याख्या के बारे में बताया। धर्म के बारे में भिन्न-भिन्न विचारधाराएं हैं। कोई कहता है धारण करने का नाम धर्म है। कोई कहता है धर्म वह है जो हम अपने जीवन में क्रियाकलाप करते हैं। इंद्रियों एवं मन को प्रियता में लाने वाला, मानव को न शंका हो न लज्जा हो उसी को धर्म कहते हैं। आज यज्ञ में मुख्य यजमान सुशील त्यागी, मनोज शर्मा, सचिन सहेला, अशोक त्यागी, पंडित सुरेश शर्मा, दीपक त्यागी, आचार्य मोहित, आचार्य निखिल, प्रदीप, गंगाशरण, मोनू कुमार, अजय त्यागी, मुकेश त्यागी, तिलकराम, गोलू त्यागी, गोपाल बंसल, बाबूराम, सत्यवीर त्यागी, रमेश चंद, रामकुमार शर्मा, महेश त्यागी अतराड़ा, सुबोध स्वामी, बसंत त्यागी, अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण महासभा के संरक्षक बाबा विद्यानंद त्यागी, अजय त्यागी, पुनित त्यागी, मुकेश त्यागी, सुरेंद्र त्यागी, सेवाराम त्यागी सहित कई लोग मौजूद रहे।