फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 डॉक्टर जाएंगे सर्दियों की छुट्टी पर, मरीजों को होगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सर्दियों की छुट्टियां मनाने के लिए मेडिकल कॉलेज के 45 चिकित्सक एक जनवरी 2020 से 15 जनवरी तक छुट्टी पर जा रहे हैं। ऐसे में मरीजों का इलाज प्रभावित होगा। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

मेडिकल में हर रोज औसतन तीन से साढ़े तीन हजार मरीज ओपीडी में आते हैं। 250 से 300 मरीज भर्ती रहते हैं। शीतकालीन अवकाश के लिए 16 दिसंबर से कुछ चिकित्सक 15 दिन की छुट्टी पर जा भी चुके हैं, बाकी के अब जाएंगे। चिकित्सकों के जाने से हर साल इस दौरान मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। दरअसल, मेडिकल कॉलेज में 32 चिकित्सकों की पहले से ही कमी चल रही है। यहां 172 पद हैं और नियुक्ति सिर्फ 129 चिकित्सकों की है। फार्मेसी में एक सहायक आचार्य (असिस्टेंट प्रोफेसर) का पद खाली है।
मेडिसिन में आचार्य (प्रोफेसर), सह आचार्य (एसोसिएट प्रोफेसर) और सहायक आचार्य का एक-एक पद खाली है। रेडियोथेरेपी में सह आचार्य और सहायक आचार्य के एक-एक, रेडियोडायग्नोसिस में सह आचार्य और सहायक आचार्य को दो-दो, एनेस्थीसिया (बेहोशी) आचार्य, सह आचार्य और सहायक आचार्य के एक-एक पद रिक्त है। वहीं, ह्यूमन मेटाबोल्जिम में सह आचार्य और सहायक आचार्य के एक-एक पद, ईएनटी में आचार्य, सहायक आचार्य का एक-एक पद और गायनोकोलॉजी में सह आचार्य का एक पद रिक्त है। इनके अलावा फार्माकोलॉजी के सहायक आचार्य के दो पद, फोरेंसिक मेडिसिन में एक पद, कम्यूनिटी मेडिसिन के दो पद, सामान्य मेडिसिन के पांच पद खाली हैं। इतना ही नहीं, न्यूरोलॉजी में सहायक आचार्य का एक पद, टीबी एंड चेस्ट में आचार्य और सहायक आचार्य एक-एक पद, मानसिक रोग विशेषज्ञ के दो पद, बच्चा रोग विशेषज्ञ के छह पद खाली चल रहे हैं। एनाटोमी (मानव संरचना) और माइक्रोबायोलॉजी में दो पद, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री में एक-एक पद खाली है।
विज्ञापन

---
नहीं होने देंगे परेशानी
मरीजों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। शीतकालीन अवकाश पर जाने वाले चिकित्सकों के रिलिवर नियुक्त किए जाएंगे। यह हर साल की व्यवस्था है। वैसे भी यह हेल्दी सीजन माना जाता है और इसमें सामान्यत: मरीजों की संख्या कम हो जाती है। मरीजों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -डॉ. आरसी गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें