फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बंगाली दुर्गाबाड़ी में स्थापना दिवस पर यज्ञ कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सदर बाजार स्थित बंगाली दुर्गाबाड़ी में स्थापना दिवस पर यज्ञ कराया गया। पंडित उमाशंकर दूबे ने विधिविधान से आहुतियां दीं। बंगाली दुर्गाबाड़ी कमेटी के सदस्यों ने एक-दूसरे से गले मिलकर शुभकामनाएं दीं। कमेटी के प्रधान सचिव अभय मुखर्जी ने बताया कि छह जनवरी 1926 में कमेटी का गठन हुआ था।
विज्ञापन

अभय मुखर्जी ने बताया कि बंगाल से मेरठ में विभिन्न प्रयोजनों से आए कुछ बंगाली परिवारों ने मिलकर इस कमेटी की नींव रखी। तब से अब तक यह निरंतर मां भगवती की पूजा के साथ अन्य सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय है। सदर स्थित दुर्गाबाड़ी एबी गर्ल्स इंटर कॉलेज भी इसी संस्थान की शाखा है। संस्थान में मौजूद वेदी पर कई वर्षों से दुर्गा पूजा होती रही है। यह मेरठ के प्राचीनतम पूजा स्थलों में से एक है।
पूजा सचिव नोवेंदु राय चौधरी ने बताया कि यह दिन अब तक की यात्रा को याद करने के लिए है। इस अवसर पर शुभ्रा मुखर्जी, मोहिनी, निवेदिता, चित्रा सरकार, प्रदीप मुखर्जी, अमिताभ मुखर्जी, विमल मुखर्जी सहित अन्य रहे। वहीं, डॉ. सुब्रतो सेन ने भी शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें