मेरठ। दीवान पब्लिक स्कूल में आगामी बोर्ड परीक्षा देने वाले कक्षा 12 के छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम गणेश वंदना के पश्चात यज्ञ में आहुति देकर बोर्ड परीक्षा में छात्रों की असीम सफलता प्राप्ति, उनके उत्तम स्वास्थ्य और सर्व कल्याण की कामना की गई। यज्ञ के पश्चात छात्र-छात्राओं ने निर्देशक एचएम राउत और प्रधानाचार्य वीके मिश्रा का आशीर्वाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय निदेशक एचएम राउत ने छात्रों को चिंता मुक्त होकर स्वस्थ मन से परीक्षा देने का संदेश दिया।