मेरठ। गढ़ रोड पर गांधी आश्रम चौराहे के पास सेक्टर-11 शास्त्रीनगर निवासी फैद अपने चार दोस्तों के साथ हापुड़ अड्डे से घर जा रहा था। गांधी आश्रम के सामने अचानक गाड़ी के सामने कुत्ता आ गया। इसके चक्कर में कार डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। कार काफी दूर तक घिसटती गई। इसमें फैद व चारों दोस्तों को हल्की चोट आई। गनीमत रही सड़क पर कोई अन्य वाहन नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो जाता। सूचना पर पहुंची नौचंदी थाना पुलिस ने कार को रास्ते से हटवाया। उपचार के बाद पांचों लोग घर चले गए। संवाद