फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देरी से पहुंचे एक्सईएन, 12 कर्मचारी मिले गैरहाजिर

Wed, 29 Mar 2017 10:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीवीवीएनएल एमडी ने मंगलवार को अधिशासी अभियंता प्रथम के घंटाघर स्थित कार्यालय पर सुबह दस बजते निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता कार्यालय समय से बीस मिनट बाद पहुंचे। इस दौरान एमडी को 12 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। रिकार्ड में अनियमितता और लापरवाही बरतने के आरोप में कार्यालय सहायक द्वितीय को सस्पेंड कर दिया। अधिशासी अभियंता समेत अन्य 12 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह दस बजे एमडी अभिषेक प्रकाश अपने स्टाफ ऑफिसर रवींद्र गुप्ता और अधीक्षण अभियंता शहर आरके राणा के साथ घंटाघर स्थित अधिशासी अभियंता प्रथम कार्यालय पर पहुंचे। इस दौरान अधिशासी अभियंता एके वर्मा मौके पर नहीं मिले। बीस मिनट बाद पहुंचने पर उन्हें एमडी ने कड़ी फटकार लगाई। एमडी के कनेक्शन और शिकायत रजिस्टर मांगने पर करीब दस मिनट बाद कार्यालय सहायक द्वितीय आरपी शर्मा रजिस्टर लेकर पहुंचे। एमडी ने रजिस्टर चेक किया तो कनेक्शन देने में भारी अनियमितता मिली। कामर्शियल कनेक्शन की हालत सबसे ज्यादा खराब मिली। शिकायत रजिस्टर में 18 मई 2015 के बाद एक भी शिकायत दर्ज नहीं मिली। इस पर आरपी शर्मा को तत्काल सस्पेंड कर दिया। उपस्थिति रजिस्टर की जांच में 28 में से 12 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान करीब डेढ़ घंटा वह कार्यालय में रहे। एमडी अभिषेक प्रकाश ने कहा कि कर्मचारियों के देरी से कार्यालय आने की आदत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें