कुश्ती की महिला खिलाड़ी इंदु तोमर ने अवैध कब्जे की शिकायत के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से क्षुब्ध होकर अपने मेडल वापस लौटाने मंगलवार को डीमए ऑफिस पर पहुंची। यहां डीएम की अनुपस्थिति में उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट फर्स्ट सुनीता सिंह को अपने पदक वापस लेने का अनुरोध किया।
जानकारी के अनुसार मेरठ से सटे थाना मुंडाली क्षेत्र के ग्राम मऊ खास निवासी खिलाड़ी इंदू तोमर पुत्री जय सिंह तोमर देश विदेश से जीते गए अपने सभी मेडल लेकर मंगलवार को डीएम ऑफिस पहुंचीं।
उनका आरोप है कि उनका परिवार मकान के रास्ते पर अवैध कब्जे से परेशान है। वह कई बार इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से कर चुकी हैं लेनि कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे आजिज आकर उन्होंने अपने सभी पदक लौटाने का फैसला किया है।