फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नैडू में कुश्ती दंगल शुरू, मंत्री खटीक ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
पहलवानों के हाथ मिलवाते राज्य मंत्री दिनेश खटीक। ( स्रोत आयोजक) फलावदा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फलावदा। गांव नैडू में दिवंगत कृष्णा धामा की याद में दो दिवसीय कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि मंत्री दिनेश खटीक ने शुभारंभ किया। संचालन मास्टर रणपाल ने किया।
दंगल में दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत और मेरठ सहित विभिन्न जनपदों से पहलवान आए। इन पहलवानों ने अपने दमखम और कुश्ती के शानदार दांव-पेच का प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में दर्शक पहलवानों के मुकाबले देखने के लिए मौजूद रहे। सेवानिवृत्त सूबेदार लल्लू उर्फ जितेंद्र कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उन्होंने कुश्तियों का संचालन भी किया। मंत्री दिनेश खटीक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रमों से खिलाड़ियों को आगे बढ़ाया जा रहा है। ऐसे आयोजन ग्रामीण युवा खिलाड़ियों को पारंपरिक कुश्ती और अन्य खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ठाकुर बिजेंद्र सिंह पप्पू, ब्लॉक प्रमुख डॉ. योगेश प्रधान, भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संदीप प्रधान,पूर्व जिला पंचायत सदस्य भारतवीर गुर्जर, समाजसेवी पोपीन सैनी और भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष प्रताप व अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें