फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नसीम कैराना और रिंकू सोनीपत के बीच बराबरी पर छूटी कुश्ती

Wed, 23 Oct 2024 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
गंगोह के मां भगवती मेले में आयोजित दंगल में अखाडे में जोर आजमाईश करते पहलवान संवाद
विज्ञापन
गंगोह। मां भगवती मेले में चल रहे अंतरराज्यीय दंगल का मंगलवार को समापन हो गया। इससे पूर्व इनामी कुश्तियों में हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से आए पहलवानों ने अखाड़े में दांवपेच आजमाते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को परास्त किया। सर्वाधिक रोमांचक कुश्ती नसीम कैराना और रिंकू सोनीपत के बीच हुई, जो बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

दंगल के समापन पर मुख्यातिथि रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी सलीम कुरैशी रहे। श्री भगवती मेला समिति के दंगल प्रभारी सुहेल खान ने बताया कि समापन से पूर्व हुई कुश्तियों में हुसैन लुहारी ने शाद हमजागढ़, मोर लुहारी ने शोएब हमजागढ़, सजर बाबूपुरा ने अनस बुढ़नपुर, अली कैराना ने सहाब बुढ़नपुर को हराया। मोर लुहारी ने आरिश बुढ़नपुर, सम्राट रुड़की ने अंशुल झाड़वन, आवेश बापोली ने सद्दाम खानपुर, अनस भूरा कैराना ने इरशाद बुढ़नपुर को हराकर जीत हासिल की।
इनके अलावा हुसैन लुहारी-अहसान तातहेड़ी, अकरम भूरा कैराना-संदीप रुड़की, मोनीश बाबुपुरा-नमन गढ़ी और नसीम कैराना एवं रिंकू सोनीपत हरियाणा आदि की कुश्तियां बराबरी पर छूटी। प्रबंधक राकेश गर्ग, मंत्री संदीप तायल, उपाध्यक्ष रमेशचंद गर्ग, अजय ऐरन, खलीफा तहसीन, खलीफा पप्पू मुंडेट, सैय्यद सारिक, हाजी नदीम कुरैशी और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन




वक्कार पहलवान को किया सम्मानित
दंगल के समापन कार्यक्रम में चौधरी वक्कार पहलवान को भी शील्ड देकर और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने कहा कि वक्कार ने सीमित संसाधनों के बावजूद विदेश में जाकर कुश्ती में जीत हासिल की। इससे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें