फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
सरधना। गांव पिठलोकर में दंगल का शुभारंभ करते सपा नेता नदीम चौहान। आयोजक
विज्ञापन
सरधना। गांव पिठलोकर में शुक्रवार को कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न नामी पहलवानों ने भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित दंगल में बड़ी संख्या में दर्शकों ने भाग लेकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

दंगल का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के नेता नदीम चौहान ने किया। उद्घाटन के पश्चात शुरू हुए मुकाबलों में पहले ही बाउट में दर्शकों को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। पहली कुश्ती पंजाब के प्रसिद्ध पहलवान मौसम अली और मुजफ्फरनगर के टाइगर पहलवान के बीच लड़ी गई। दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक संघर्षपूर्ण मुकाबला चला, जिसमें मौसम अली ने टाइगर को पटखनी देकर जीत हासिल की।
दूसरे बड़े मुकाबले में हरिद्वार के बाबा लाड़ी ने रुड़की के फौजी पहलवान को कड़े मुकाबले में मात दी। दंगल में विभिन्न अखाड़ों के पहलवानों ने हिस्सा लिया। दर्शकों को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस अवसर सुनित कौशिक, सुशील, गुलबहार, वाहिद चौहान, डॉ. नौशाद, रियाज, मुजम्मिल प्रधान, इस्माइल, सैय्यद प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें