फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नैडू में पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया दंगल का शुभारंभ

विज्ञापन
गांव नेडू में आयोजित दंगल का शुभारंभ करते हुए। (फलावदा)
विज्ञापन
फलावदा। क्षेत्र के गांव नैडू में पहलवान कृष्णा धामा की याद में दो दिवसीय दंगल का आयोजन किया गया। दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी बिजेंद्र प्रधान धनपुरा ने फीता काटकर कया। सरधना विधानसभा से विधायक अतुल प्रधान ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्ती शुरू कराई। दंगल में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गाजियाबाद, बिजनौर, बागपत, मेरठ , बड़ौत, मुजफ्फरनगर, कैराना, अंबेहटा आदि के 42 पहलवानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन मास्टर रणपाल गुर्जर ने किया। रेफरी लालू पहलवान रहे। इस मौके पर ग्राम प्रधान मनोज कुमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य भारतवीर गुर्जर, अमरीश ठेकेदार, प्रधानाचार्य गौरव कुमार, धर्मवीर सिंह, भोपाल सैनी, कंवरपाल सिंह, प्रमोद अन्नाआर्य, सुरेंद्र प्रधान, सूबेदार तिलक राम आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें