सहजनवां (गोरखपुर)। सहजनवां के मुरारी इंटर कॉलेज में रवींद्र सिंह और भारत भीम जनार्दन सिंह की स्मृति में आयोजित सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप के दूसरे दिन रविवार को बागपत, एनईआर और मेरठ के पहलवानों का दबदबा रहा। 130 किलो में बागपत के उत्तम राना, 97 किलो में विशेष चौहान, 87 किलो में मेरठ के मानव शर्मा और 82 किलो में एनईआर के भागवत सिंह ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
पुरुषों के 97 किलो भार वर्ग में बागपत के विशेष चौहान ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। एनईआर के विरेश कुंडू दूसरे स्थान पर रहे। मेरठ के निशांत कुमार और बुलंदशहर के निशांत को संयुक्त रूप से कांस्य पदक मिला। 87 किलो भार वर्ग में मेरठ के मानव शर्मा ने स्वर्ण पदक हासिल किया।