नगीना। राष्ट्रीय विराट दंगल के उद्घाटन मुकाबले में जम्मू के पहलवान जावेद गनी ने पंजाब के शेर खान को परास्त किया।
नगीना-रायपुर मार्ग स्थित एक मैदान पर आयोजित दस दिवसीय राष्ट्रीय विराट दंगल का शुभारंभ बृहस्पतिवार को चेयरमैन संघ के जिलाध्यक्ष शेख शाहनवाज खलील ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मुकाबला जम्मू के जावेद गनी व पंजाब के शेर खान पहलवान के बीच हुआ। जावेद गनी ने जीत हासिल की। आयोजक सैयद मतलूब व शहजाद पहलवान ने बताया कि दंगल 30 अगस्त तक चलेगा। देश के नामचीन पहलवान इसमें हिस्सा लेंगे। इस मौके पर शेख शेराज खलील, अफजाल कुरैशी, सभासद मकसूद उस्मानी, गोपाल शर्मा, शेख सद्दन ठेकेदार, अंजार सैफी, शेख जमशेद, आफताब मुल्तानी, जुनैद कुरैशी, बदर मुनीम, रोहित बिश्नोई आदि मौजूद रहे।