फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन गांवों की हजारों बीघा फसल जलमग्न

Fri, 22 Aug 2025 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
चंदक के बालावाली क्षेत्र में कटान करती गंगा। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। खादर क्षेत्र के ग्राम सदुपुरा, पूरनपुर और जलालपुर की हजारों बीघा खेती की जमीन में जल खड़ा है। इस कारण फसलें बर्बाद हो गई। ग्रामीणों का कहना है बैराज से गंज की ओर जाने वाली नहर से स्थिति ज्यादा पैदा हुई है। इससे इन गांवों के किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि वे लंबे समय से इस समस्या को लेकर सिंचाई विभाग के चक्कर काट रहे हैं। आरोप है कि हर बार अधिकारी झूठा आश्वासन देकर टाल देते हैं। इस अनदेखी के कारण किसान बेहद आक्रोशित हैं। बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारी गांव सदुपुर में पहुंचे, वहां किसानों के साथ बैठक की।
जिला महासचिव नतेंदर प्रधान, तहसील अध्यक्ष उदयवीर सिंह तथा न्याय पंचायत अध्यक्ष सदुपुरा धर्मेंद्र सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन ने इस समस्या का निदान नहीं किया, तो आंदोलन किया जाएगा। साथ ही प्रभावित किसानों को उनकी बर्बाद हुई फसलों का उचित मुआवजा दिलवाने की मांग की।

चंदक के बालावाली क्षेत्र में कटान करती गंगा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें