मवाना। भारतीय विश्वकर्मा ब्राह्मण संगठन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में भगवान विश्वकर्मा धाम पर भगवान विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम आयोजित हुआ। यज्ञ के यजमान संदीप विश्वकर्मा, मेघा विश्वकर्मा सपत्नीक बने। यज्ञ को पंडित वीरेंद्र दत्त विश्वकर्मा ने संपन्न कराया। पूजा में पूर्व मंत्री प्रभु दयाल वाल्मीकि ने भगवान विश्वकर्मा मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद प्राप्त किया। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार सुखदेव सिंह व संचालन राष्ट्रीय महासचिव आरके विश्वकर्मा ने किया। काफी संख्या में भक्तों ने भंडारे में प्रसाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में उर्मिला धीमान, राजेश विश्वकर्मा, सरदार वेद सिंह, रामभूल नाथ, सुभाष पटवारी, विनोद विश्वकर्मा, अंकित विश्वकर्मा, सत्येंद्र विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, मानवेंद्र शर्मा, प्रेमचंद धीमान, राजवीर चौधरी, राजा सैनी आदि उपस्थित रहे।
विश्वकर्मा जयंती पर किया हवन यज्ञ
परीक्षितगढ़। नगर के द्वारिका फार्म हाउस पर बुधवार को राजमिस्त्री कामगार वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। हवन यज्ञ कर भंडारे का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में सोसाइटी के सचिव कुंवर अमीर अहमद, सामाजिक सुरक्षा फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र गौतम ने भी संबोधित किया। राष्ट्रीय बुद्ध प्रचार मंडली के कलाकार रतनपाल गौतम, देवेंद्र गौतम, अमित कुमार, ज्ञान सिंह आदि ने विश्वकर्मा के जीवन पर गीतों, भजनों व रागनी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम संयोजक ने खलीफा ब्रह्म सिंह, खलीफा जमील अहमद रहे। कार्यक्रम आयोजक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार व सचिव अमीर अहमद ने अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता चेयरमैन हिटलर त्यागी व संचालन गौतम सिंह ने किया।
इस मौके पर खलीफा उदयवीर, पूर्व सभासद देवीदास गौतम, राजू, देवेंद्र, बाबूराम, दीवान, नरेश कुमार, इकरामुद्दीन, यामीन, शानू ठेकेदार, इदरीश, मोनू, नंदराम, नरेश, बंटी, ननवा ठेकेदार, राजकुमार, सलीम मलिक, धर्मेंद्र कुमार, हरी सिंह, यूसुफ अंसारी आदि मौजूद रहे।
विश्व कर्मा जयंती पर कार्यक्रम को संंबोधित करते हुए पूर्व विधायक योगेश वर्मा । (परीक्षितगढ) ।
विश्व कर्मा जयंती पर कार्यक्रम को संंबोधित करते हुए पूर्व विधायक योगेश वर्मा । (परीक्षितगढ) ।