फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशलक्षण पर्व के पहले दिन उत्तम क्षमा पर्व की हुई पूजा

Thu, 28 Aug 2025 07:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज़ नेटवर्क, मेरठ

सार

हस्तिनापुर के श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर में दशलक्षण पर्व ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन
प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हस्तिनापुर। कस्बे के श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर में दशलक्षण पर्व ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित किया।

प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

विज्ञापन


भगवान मल्लिनाथ के समवशरण में इंद्रध्वज महामंडल विधान का शुभारंभ क्षेत्र पर विराजमान आचार्य ज्ञान भूषण महाराज रत्नाकर ससंघ के परम सानिध्य के पंडित आशीष जैन शास्त्री व आयुष जैन शास्त्री ने प्रारंभ किया। ध्वाजारोहण ऊषा जैन, अशोक जैन, नीरज जैन, पंकज जैन ने किया। समवशरण महामंडल विधान में सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य हजारी लाल जैन, त्रिशला जैन को प्राप्त हुआ। यज्ञनायक मुकेश जैन, मनोरमा जैन, कुबेर इंद्र, सुशील जैन, रजनी जैन, सनत इंद्र, प्रवीण जैन, मुख्य मंगल कलश विराजमान करने का सौभाग्य अनुपम जैन, रेखा जैन, मनीष जैन एवं चाल कलश रीतू जैन, अजय जैन, संजय जैन, जिनवाणी स्थापना करने का सौभाग्य मुकेश जैन, मनोरमा जैन, दीप प्रज्ज्वलन विधान संयोजक विजय कुमार जैन ने किया। यज्ञशाला में जाप्यानुष्ठान, इंद्र प्रतिष्ठा के बाद मांडला शुद्धि की गई।
आचार्य ज्ञान भूषण महाराज ने कहा कि यह पर्व वर्ष में तीन बार आता है चैत्र मास, माघ एवं भाद्रपद मास। भाद्रपद मास में इस पर्व को श्रद्धालु हर्षोल्लासपूर्वक मनाते हैं, क्योंकि इस समय बरसात की अधिकता होती है, व्यापार में मंदता होती है, विवाह आदि कार्य नहीं होते हैं। इस कारण भक्त धर्म के प्रति समर्पित होकर तन, मन, धन से पर्व में संयम, तप, त्याग को बड़ी सहजता से अपनाता है। पर्व के प्रथम दिन उत्तम क्षमा पर्व की पूजन की गई। संचालन विजय कुमार जैन ने किया।

 

प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद

विज्ञापन


इस मौके पर क्षेत्र के अध्यक्ष जीवेंद्र कुमार जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें